मनोरंजन की सुविधाएं

पार्क : मानव उपयोग तथा मनोरंजन तथा स्वस्थ्य व हरा-भरा वातावरण प्रदान करने, बच्चों के अमोद-प्रमोद के लिए जतोग छावनी परिषद् छावनी क्षेत्र में 01 सार्वजनिक पार्को का रख-रखाव करती है | सभी व्यक्तियों को चुस्त दुरस्त रहने के लिए शारीरिक कसरत की आवश्यकता है | शारीरिक कसरत से ताकत, लचीलापन तथा सहनशक्ति में वृद्धि होती है | इससे डिप्रेशन और चिंता दूर होती है तथा मनो: स्थिति में सुधार होता है व मनुष्य मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहता हैं | पार्कों, गार्डनों तथा प्राकृतिक क्षेत्रों में प्रकृति का मानसिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है | पार्क में भी स्थायी पडोसी बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है तथा सामाजिक विकास को सुदृढ़ किया जा सकता है | समाज भाव का निर्माण करने तथा जीवन की गुणवक्ता में सुधार के लिए पार्क सबसे तीर्व व प्रभावी माध्यमों में से एक है | यह लोगों को आपस में जोड़ने तथा साझा वातावरण में संवाद करने का बेहतर स्थान है | पार्क लोगों को किसी साझा लक्ष्य के लिए एक साथ काम करने हेतु सकरात्मक सामाजिक भागीदारी की ओर प्रेरित करते है | इससे बच्चों को प्राकृतिक के साथ रोज़ाना सीधे अनुभव का लाभ प्राप्त होता है जो उन्हें अन्वेक्षण, खोज तथा उनके संसार के बारे में जानने की ओर प्रेरित करता है तथा उन्हें स्वस्थ्य वृद्धि व शारीरिक क्रियाकलापो में लगाए रखता है | पार्क बच्चो को उनके स्थान तथा स्व-पहचान का बोध कराते है तथा सामाजिक विषमता, कलाविध्वंश व हिंसा के प्रतिकारक के रूप में जाने जाते हैं | पार्क में अन्य सुविधाएं जैसे शौचालय, कैफेटेरिया और ओपन जिम हैं।

खेल के मैदान: परिषद आम जनता के लिए बस स्टैंड जतोग में एक खेल के मैदान का रखरखाव करता है। मैदान में कई क्रिकेट ट्राफियां आयोजित की जाती हैं। निवासियों द्वारा अन्य गतिविधियों के लिए जमीन का उपयोग किया जाता है जैसे दशहरा उत्सव आदि।